सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर! गर्भवती महिला, नवजात और पर्यटकों समेत कई लोगों का सफल रेस्क्यू

31 जुलाई 2026 को 8:42 am बजे

शेयर करें:

छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर! गर्भवती महिला, नवजात और पर्यटकों समेत कई लोगों का सफल रेस्क्यू छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बीजापुर जिले में इंद्रावती और तालपेरू नदियों के उफान पर आने से कई गांव जलमग्न हो गए, जिससे लोग फंस गए। राहत एवं बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डल्ला और बंदागुड़ा गांवों से एक गर्भवती महिला, एक नवजात शिशु और 7 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं लंकापल्ली में भी बाढ़ में फंसे 7 पर्यटकों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें लगातार 24 घंटे अलर्ट पर रहकर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।