Loktantra Live TV, बेटे के स्वस्थ होने पर मां ने की अद्भुत दंडवत यात्रा!
9 जनवरी 2026 को 4:30 pm बजे
Loktantra Live TV, बेटे के स्वस्थ होने पर मां ने की अद्भुत दंडवत यात्रा! देवास/मध्यप्रदेश लोकेशन-देवास रिपोर्टर-अनिल उपाध्याय आस्था: 2 वर्ष पहले बेटे की तबीयत हो गई थी खराब, लिया था संकल्प मन्नत पूरी हुई 25 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही है 42 साल की मां डॉक्टर ने कहा था बचना मुश्किल बाद में वह स्वस्थ हो गया था एक मां ने अपने बेटे की तबीयत खराब होने पर उसके स्वस्थ होने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर मां ने दंडवत यात्रा का संकल्प लिया था। जिसे पूरा करने के लिए वह दंडवत यात्रा कर रही है। 2 साल बाद अब संकल्प पूरा करने का समय आया तो यात्रा शुरू की साथ में वह बेटा भी उनकी यात्रा में सहयोगी बना जिसे उस समय तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने कह दिया था कि बचपन मुश्किल है। आस्था विश्वास और अदम्य साहस की अनुपम उदाहरण देखने को मिला जब श्रीमती गायत्री बाई पति महेश विनाक्या उम्र 42 वर्ष निवासी सन्नौद तहसील खातेगांव दंडवत यात्रा करते हुए नगर के मुख्य मार्ग से गुजरी 25 किलोमीटर की यात्रा उनकी यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि एक मां के विश्वास संकल्प की जीवंत तस्वीर भी प्रस्तुत करती है। उमेश विनाक्या एडवोकेट में बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके भतीजे अंकुश की तबीयत खराब हो गई थी। गंभीर अवस्था में उन्हें इंदौर के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टर ने उचे हाथ खड़े कर दिए थे। बेटे के जल्दी स्वस्थ लाभ की कामना अंकुश की मां गायत्री बाई ने मां नर्मदा की प्रार्थना की थी और संकल्प लिया था कि यदि मेरा बेटा ठीक हो गया तो मैं तेरे दरबार में दंडवत यात्रा के साथ पहुंचूंगी मां नर्मदा की कृपा से मनोकामना पूर्ण ही और पुत्र अंकुश पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया इसके पश्चात श्रीमती गायत्री बाई अपने संकल्प को पूरा करने के लिए कठिन दंडवत यात्रा के साथ मां नर्मदा के तट की ओर रवाना हुई, इस यात्रा में उनके परिवार के अन्य सदस्य भी साथ चल रहे हैं श्रीमति गायत्री बाई की यह दंडवत यात्रा भक्ति धैर्य व संकल्प की सीख दे रही है। जो लोगों के लिए आस्था विश्वास साहस की मिसाल बन रही है। विजुअल वाइट: श्रीमती कृष्णा बाई मां वाइट, उमेश विनाक्या
