झांसी में दबंगई का आरोप! दीवार तोड़ी, युवक को घसीटकर पीटा, प्रधान प्रतिनिधि समेत 5 पर केस
29 मई 2026 को 2:26 am बजे
झांसी में दबंगई का आरोप! दीवार तोड़ी, युवक को घसीटकर पीटा, प्रधान प्रतिनिधि समेत 5 पर केस झांसी के सीपरी थाना क्षेत्र के ग्राम आरी में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह तोमर, उनके बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह तोमर और तीन अन्य लोगों ने मिलकर पक्की दीवार को तोड़ दिया। विरोध करने पर अरुण तिवारी को घसीटकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। 📍 झांसी | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
