सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

समाधान दिवस में प्रशासन सख्त: लखनऊ की तहसीलों में 540+ शिकायतें, अतिक्रमण पर कार्रवाई के आदेश!

4 जनवरी 2026 को 4:07 pm बजे

शेयर करें:

समाधान दिवस में प्रशासन सख्त: लखनऊ की तहसीलों में 540+ शिकायतें, अतिक्रमण पर कार्रवाई के आदेश! *प्रेस विज्ञप्ति* *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मोहनलालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन* *जनपद की पांचो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 540 प्रकरण प्राप्त हुए, 125 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया* *तहसील मोहनलालगंज में ज़िलाधिकारी द्वारा किया गया 75 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण* *पैमाईश के प्रकरणों का निस्तारण न करने वाले राजस्व निरीक्षक हटाए गए, विभागीय कार्यवाही के निर्देश* *सभी अधिकारी विधिक प्रक्रियाओ के अनुपालन करते हुए ससमय प्रकरणों का निस्तारण करना कराएंगे सुनिश्चित-ज़िलाधिकारी* *समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करके शिकायतकर्ताओं को कराया जाए अवगत-ज़िलाधिकारी* *त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के सख्त निर्देश-जिलाधिकारी* *लखनऊ 05 जनवरी 2026* जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। श्री विशाख जी0 ने बताया कि तहसील मोहनलालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 230 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 75 प्रकरणों का निस्तारण विभिन्न टीमो के माध्यम से कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें। उन्होंने बताया कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 47 में से 05 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 68 में से 07 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 126 में से 30 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 230 में से 75 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 69 में से 08 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज जनपद में पुलिस 71, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 01, राजस्व 286, विकास 50, शिक्षा 05, स्वास्थ्य 01, समाज कल्याण 17, नगर निगम 02 तथा अन्य 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है। सामाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसके संबंध में शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त न करवाने के संबंध में राजस्व निरीक्षक मोहनलालगंज के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने और लेखपाल कमालपुर बिचलका को तहसील से हटाते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक अन्य शिकायत जो नगर पंचायत से संबंधित थी जिसमें ग्राम अतरौली एवं डेहंवा में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था, के संबंध में तहसीलदार मोहनलालगंज को शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए अतिक्रमणकर्ताओं पर FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की आज जो भी प्रकरण प्राप्त हुए है उनके निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करते हुए, फोटो व वीडियो सहित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित