Siddharthnagar: दहेज ने फिर ली विवाहिता की जान, दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता!
19 मई 2026 को 9:27 pm बजे
Siddharthnagar: दहेज ने फिर ली विवाहिता की जान, दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के दुलहा सुमाली टोला मंगरहिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि वर्ष 2020 में शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 📍 सिद्धार्थनगर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
