चारधाम यात्रा 2026 में टूटा रिकॉर्ड! 45 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 जून 2026 को 11:32 pm बजे
चारधाम यात्रा 2026 में टूटा रिकॉर्ड! 45 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड की चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं का उत्साह नए रिकॉर्ड बना रहा है। अब तक 45 लाख 31 हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। सबसे ज्यादा 14.86 लाख रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के लिए 13.48 लाख श्रद्धालुओं ने नाम दर्ज कराया है। केवल 2 और 3 जून को ही करीब 1.74 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है। ऑनलाइन के साथ हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य केंद्रों पर ऑफलाइन पंजीकरण भी लगातार जारी है। बढ़ती संख्या से साफ है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ रहा है।
