सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

बस्ती में भूमि विवाद गरमाया! लेखपाल पर गंभीर आरोप, डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग

15 जून 2026 को 1:49 am बजे

शेयर करें:

बस्ती में भूमि विवाद गरमाया! लेखपाल पर गंभीर आरोप, डीएम से निष्पक्ष जांच की मांग बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव में भूमि विवाद को लेकर नया विवाद सामने आया है। गांव निवासी शिवकरन तिवारी ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर हल्का लेखपाल और कुछ स्थानीय लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामला राजस्व न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विवादित भूमि पर पैमाइश और अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं। अब मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। 📍 बस्ती | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट