सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

संतकबीर नगर में पेट्रोल डीजल संकट! 15 पंप ड्राई, प्रशासन ने बिक्री और समय पर लगाई सीमा

27 मई 2026 को 10:49 pm बजे

शेयर करें:

संतकबीर नगर में पेट्रोल डीजल संकट! 15 पंप ड्राई, प्रशासन ने बिक्री और समय पर लगाई सीमा उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। जिले के 72 पेट्रोल पंपों में से 15 पंप ड्राई होने के बाद प्रशासन ने सभी पंपों के संचालन का समय सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित कर दिया है। साथ ही वाहन चालकों को सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है। किसानों को पहचान सत्यापन के बाद अधिकतम 15 लीटर डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और यह कदम कृत्रिम संकट तथा अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए उठाया गया है। इस बीच लोगों के बीच पेट्रोल-डीजल संकट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।