Governor Sikar Visit: जयपुर-सीकर रोड पर सुरक्षा सख्त, ट्रैफिक पर पुलिस की नजर
1 अक्टूबर 2026 को 12:00 pm बजे
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के सीकर दौरे को देखते हुए जयपुर और सीकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जयपुर-सीकर रोड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 9:30 बजे जयपुर स्थित लोक भवन से सड़क मार्ग द्वारा सीकर के लिए रवाना होंगे। वह सुबह 11:30 बजे पिपराली के ग्रामीण खेल स्टेडियम पहुंचकर वैदिक आश्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:20 बजे उनका जयपुर वापसी का कार्यक्रम है। दौरे के दौरान सीकर रोड पर निकलने वाले वाहन चालक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें। देखिए जयपुर से हमारे संवाददाता की पूरी रिपोर्ट। राजस्थान की ताजा खबरों के लिए Loktantra Live TV को Subscribe करें। loktantra_live_tv
