सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

"इंडिया गेट प्रोटेस्ट में RSU का दावा! दिल्ली पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा"

28 नवंबर 2025 को 12:47 pm बजे

शेयर करें:

इंडिया गेट प्रोटेस्ट में RSU का दावा! दिल्ली पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों ने क्‍या कहीं से इसकी ट्रेनिंग ली थी? आरोपियों ने क्‍या किसी प्रतिबंधित छात्र संगठन के सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया था? दिल्‍ली पुलिस ने कोर्ट में इसको लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. पुलिस ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित रेडिकल स्‍टूडेंट्स यूनियन की ओर से आयोजित कॉन्‍फ्रेंस में हिस्‍सा लिया था. इसका आयोजन इस साल के शुरुआत में हैदराबाद में किया गया था. पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तार आरोपियों की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि नया एविडेंस सामने आने के बाद आगे की पूछताछ करना जरूरी है. दूसरी तरफ, गिरफ्तार छात्रों की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि स्‍टूडेंट्स को लंबे समय तक हिरासत में रखने से उनकी पढ़ाई-लिखाई पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में बताया कि प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पेपर स्प्रे करने के आरोप में गिरफ्तार कुछ प्रदर्शनकारी इस साल फरवरी में हैदराबाद में प्रतिबंधित रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन की बैठक में शामिल हुए थे. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अरिदमन सिंह चीमा की अदालत में पुलिस ने छह आरोपियों की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि उनके पास इसका वीडियो सबूत है. नई दिल्ली जिले के डीसीपी दिनेश महला ने अदालत को बताया कि सोशल मीडिया से मिले कई वीडियो आरोपियों के नक्‍सल समर्थन की ओर इशारा करते हैं. पुलिस ने कहा कि नए सबूतों के आधार पर आरोपियों से पूछताछ ज़रूरी है और यदि उन्हें जमानत मिल गई, तो वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं. सरकारी वकील ने यह भी कहा कि जांच टीम यह जानना चाहती है कि प्रदर्शनकारियों ने एनकाउंटर में मारे गए माओवादी नेता माडवी हिडमा के पक्ष में नारे किसके कहने पर लगाए?आरोपियों के वकीलों ने कहा कि पुलिस के पास अब तक कोई ठोस सबूत नहीं है और छात्र पहले ही एक अन्य समान मामले में जमानत पा चुके हैं. वकील अभ‍िनव सेखरी ने दलील दी कि पेपर स्प्रे रखना यह साबित नहीं करता कि पुलिस पर हमला करने की साजिश थी. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक हिरासत में रखने से छात्रों की पढ़ाई और करियर प्रभावित होगा.कोर्ट ने सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी है. इसके साथ ही पुलिस से हर आरोपी की भूमिका पर सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मांगी. बाद में पुलिस ने आठ अन्य प्रदर्शनकारियों को ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अंजलि सिंह के सामने पेश किया और 7 दिन की पुलिस हिरासत मांगी, पर अदालत ने सभी को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.इंडिया गेट प्रोटेस्‍ट मामले में कुल 23 प्रदर्शनकारी दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार हुए हैं. 17 लोगों को संसद मार्ग थाने में हुई झड़प के मामले में पकड़ा गया. 6 प्रदर्शनकारी कार्तव्य पथ थाने के मामले में पेपर स्प्रे के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं. इनमें से संसद मार्ग केस के 15 आरोपियों को पुलिस ने कार्तव्य पथ केस में दोबारा गिरफ्तार किया है. इनमें से 7 को 25 नवंबर को और 8 को शुक्रवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया.अ‍ब सवाल उठता है कि रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन का इतिहास क्‍या है और यह कब अस्तित्‍व में आया था? अप्रैल 1972 में हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय में युवा छात्र नेता जॉर्ज रेड्डी की हत्या ने पूरे राज्य की राजनीति और छात्र आंदोलनों को झकझोर दिया था. आरोप था कि रेड्डी को एक दक्षिणपंथी समूह ने निशाना बनाया. उनकी हत्या ने महीनों तक कैंपस को उबाल में रखा और इ