झांसी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस | बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
10 अगस्त 2026 को 9:47 am बजे
झांसी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस | बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली झांसी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिलेभर में बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित संस्थानों की टीमों ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर अभियान को आगे बढ़ाया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए हाथ धोने, स्वच्छता बनाए रखने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। अधिकारियों ने अभिभावकों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की। 📍 झांसी | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
