सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

जालौन: प्राथमिक विद्यालय पहुंचे डीएम राजेश कुमार पाण्डेय

1 अगस्त 2026 को 8:45 am बजे

शेयर करें:

जालौन: प्राथमिक विद्यालय पहुंचे डीएम राजेश कुमार पाण्डेय जालौन के प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 3, 4 और 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे और उनकी सीखने की क्षमता का स्वयं परीक्षण किया। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए, पहाड़े सुनाए और हिंदी व अंग्रेजी में कविताओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन से संतुष्ट जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना की और निर्देश दिए कि प्रत्येक छात्र की बुनियादी शिक्षा को और मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। 📍 जालौन | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट

पूरी खबर पढ़ेंजालौन: डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का किया औचक निरीक्षण, बच्चों की शैक्षणिक प्रतिभा और शिक्षकों की मेहनत की सराहना