सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लोकतंत्र लाइव टीवी

@Loktantra.LiveTV • हर खबर लाइव और वीडियो में

SUBSCRIBE

ऑरेंज जूस पीने के चौंकाने वाले फायदे: दिल, दिमाग और इम्यून सिस्टम के लिए सुपरहिट!

26 दिसंबर 2025 को 3:23 pm बजे

शेयर करें:

ऑरेंज जूस पीने के चौंकाने वाले फायदे: दिल, दिमाग और इम्यून सिस्टम के लिए सुपरहिट! आजकल ऑरेंज जूस एक बार फिर तेजी से चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह सिर्फ ब्रेकफास्ट की आदत नहीं बल्कि वैज्ञानिक रिसर्च है. दरअसल हालिया रिसर्च में 100 प्रतिशत ऑरेंज जूस को केवल मीठा ड्रिंक नहीं माना जा रहा, बल्कि सीमित मात्रा में लेने पर इसके कई हेल्थ बेनिफिट सामने आए हैं.ऐसे में अगर आप अभी इसे सिर्फ जूस समझते हैं तो हो सकता है आप इसके कई अहम फायदों से अनजान हो.दरअसल ऑरेंज जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स को लेकर वैज्ञानिकों की दिलचस्पी बढ़ी है. न्यूट्रिशन जनरल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार ऑरेंज जूस का सेवन शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से जुड़े मार्कर्स को कम कर सकता है. इसमें मौजूद विटामिन सी के कैरोटेनॉइड्स और फ्लैवोनॉइड्स फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रल करने और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने में मदद करते हैं.वहीं ऑरेंज जूस का असर हार्ट हेल्थ पर भी देखा गया है. क्रिटिकल रिव्यूज इन फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन में छपी एक मेटा एनालिसिस बताती है कि नियमित रूप से ऑरेंज जूस पीने से ब्लड लिपिड और सूजन से जुड़े कुछ रिस्क फैक्टर्स में सुधार हो सकता है.इसमें मौजूद है हेस्पेरिडिन नाम का फ्लैवोनॉइड ब्लड वेसल्स के फंक्शन को बेहतर बनाने और कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर को हल्का करने कम करने से जुड़ा पाया गया है.ऑरेंज जूस में पाए जाने वाले फ्लैवोनॉइड जैसे हेस्पेरिडिन और नारिंजेनिन पर ब्रेन हेल्थ को लेकर भी रिसर्च हुई है. इस रिसर्च के अनुसार यह कंपाउंड दिमाग तक पहुंच सकते हैं और ब्लड फ्लो को सपोर्ट करने, न्यूरो इंफ्लेमेशन कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से कोशिकाओं की रक्षा करने में भूमिका निभाते हैं.वहीं ऑरेंज जूस के फायदे के बावजूद एक्सपर्ट्स इसे असीमित में मात्रा में पीने की सलाह नहीं देते हैं. यह नेचुरल शुगर का कंसंट्रेटेड सोर्स है और साबुत फल की तुलना में इसमें फाइबर काम होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार 100 प्रतिशत ऑरेंज जूस बिना एडेड शुगर के चुनना चाहिए और इसकी मात्रा लगभग 120 से 150 मिली लीटर तक सीमित रखनी चाहिए. इसे खाने के साथ लेना बेहतर माना जाता है, ताकि ब्लड शुगर और दांतों पर असर कम पड़े.