जयपुर:अपरा काशी की धार्मिक गरिमा पर प्रशासन सख्त! आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
29 मई 2026 को 11:05 pm बजे
जयपुर:अपरा काशी की धार्मिक गरिमा पर प्रशासन सख्त! आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पुराना जयपुर, जिसे “अपरा काशी के नाम से जाना जाता है, उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा, श्रद्धालुओं की आस्था और सार्वजनिक व्यवस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सभी को अपने त्योहार और उत्सव मनाने की स्वतंत्रता है, लेकिन किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने या अव्यवस्था फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 📍 जयपुर | लोकतंत्र लाइव टीवी की वीडियो रिपोर्ट
