पूरी खबरें
लखनऊ • उत्तर प्रदेश • पृष्ठ 1
लखनऊ के इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में Annual Sports Day की धूम, बच्चों ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता सबका दिल
मुख्य अतिथि सत्येंद्र बारी 'बीनू' ने किया वार्षिक समारोह का शुभारंभ, प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर, रहमान देवा रोड पर इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में 18 नवंबर को एनुअल स्पोर्ट्स डे (वार्षिक खेलकूद दिवस) के उपलक्ष्य में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और बच्चों की प्रतिभाओं से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं, डांस कंपटीशन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय सत्येंद्र बारी 'बीनू' जी, सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विशाल पांडे, डायरेक्टर श्रीमती अर्पित पांडे, श्रीमती मधु पांडे, अध्यक्ष श्री विजय नारायण पांडे सहित विद्यालय प्रबंधन के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने दौड़ सहित विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में अपनी खेल प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया। वहीं डांस प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का खूब मनोरंजन किया। पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सत्येंद्र बारी 'बीनू' ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व को भी रेखांकित किया। ऐसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। खेलकूद विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी सहयोग और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल मीनाक्षी सिन्हा और राकेश तिवारी सहित अन्य विद्यालयों से आए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की भी विशेष उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी शिक्षा, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कुल मिलाकर इलाहाबाद पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच साबित हुआ। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।
लखनऊ • उत्तर प्रदेश • पृष्ठ 1
बुराई कर सकते हो, बराबरी नहीं! सत्येन्द्र बारी की कार्यशैली से विरोधियों को जवाब, पीड़ित परिवारों के बीच पहुँचे
यूँ ही कोई सत्येन्द्र बारी नहीं बन जाता! प्रतापगढ़ के तुलसीराम बारी परिवार को मिला भरोसा, समाज में तेज हुई चर्चा
🔥 बुराई कर सकते हो, लेकिन बराबरी नहीं! यूँ ही कोई सत्येन्द्र बारी नहीं बन जाता! जनता सब देख रही है, सब समझ रही है! बारी समाज में नेता बनने की होड़ तो बहुत है, लेकिन समाज के पीड़ितों के दरवाजे तक पहुँचने की होड़ आखिर क्यों नहीं है? फोटो विवरण आज कोई लखनऊ में बड़े नेताओं की परिक्रमा करके अपना राजनीतिक कद बढ़ाना चाहता है, तो कोई समाज की संख्या और जातीय समीकरण गिनाकर अपने लिए पद-प्रतिष्ठा माँग रहा है। लेकिन एक सवाल है— जिन लोगों के पास पहले पद था, प्रभाव था, राजनीतिक ताकत थी, उन्होंने कितने गरीब बारी परिवारों की चौखट पर पहुँचकर उनकी पीड़ा सुनी? आज उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी की कार्यशैली को इसी कसौटी पर देखना चाहिए। मैं प्रतापगढ़ जनपद के तुलसीराम बारी प्रकरण का प्रत्यक्षदर्शी हूँ। जो कुछ देखा और महसूस किया, उसे समाज के सामने रखना चाहता हूँ। प्रतापगढ़ के टिकैता गाँव में रहने वाले तुलसीराम बारी पर दबंगों द्वारा हमला किया गया। परिवार के अनुसार, इससे पहले भी उन पर कई बार हमले हो चुके थे। परिवार का आरोप है कि आरोपी के प्रभावशाली पारिवारिक संबंधों तथा मानसिक स्थिति से संबंधित प्रमाणपत्र के कारण पहले अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाती थी। लेकिन इस बार आरोपी गिरफ्तार हुआ और जेल पहुँचा। इसके बाद की घटना और भी महत्वपूर्ण है। सत्येन्द्र बारी केवल फोन पर कार्रवाई कराकर शांत नहीं बैठे। वे पीड़ितों और उनके परिवारों तक लगातार पहुँच रहे हैं। तुलसीराम बारी के घर भी देर रात पहुँचे। उनके साथ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। घायल तुलसीराम बारी का हालचाल जाना, परिवार के लोगों से बातचीत की और अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जरा उस परिवार की मनःस्थिति समझिए! जिस व्यक्ति पर बार-बार हमला होने की शिकायत रही हो, जिसके परिवार के मन में यह डर बैठ गया हो कि आरोपी जेल से बाहर निकलकर फिर नुकसान पहुँचा सकता है, उसके घर स्वयं एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का पहुँचना कितना बड़ा भरोसा देता होगा! मैंने उस परिवार के चेहरे पर यह विश्वास देखा। परिवार का कहना था कि सत्येन्द्र बारी के घर आने से उनका मान-सम्मान बढ़ा है। उन्हें अब यह विश्वास हुआ है कि वे अकेले नहीं हैं। यहाँ एक बात विशेष रूप से समझने की है—सत्येन्द्र बारी की पहचान केवल किसी एक मामले तक सीमित नहीं है। वे लगातार गाँव-गाँव, जिले-जिले और पीड़ित परिवारों के घर पहुँच रहे हैं। पद मिलने के बाद लखनऊ में आराम से बैठना भी एक विकल्प था। बड़े नेताओं से मुलाकातें करना, अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा बढ़ाना और राजनीतिक भविष्य सँवारना भी एक रास्ता था। लेकिन उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसंपर्क, जनसुनवाई और कमजोर परिवारों तक सीधे पहुँचने को प्राथमिकता दी है। और आज जो उनकी आलोचना कर रहे हैं, उनसे मेरा एक सवाल है— आप भी समाज के गरीबों के घर जाइए। आप भी किसी घायल व्यक्ति के सिरहाने बैठिए। आप भी किसी भयभीत परिवार का भरोसा बनिए। आप भी अधिकारियों के सामने पीड़ित की समस्याएँ उठाइए। आलोचना करना आसान है, लेकिन उसी स्तर का परिश्रम करके दिखाना कठिन है। किसी की लोकप्रियता से असहमति हो सकती है। किसी की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा सकते हैं। लोकतंत्र में आलोचना का पूरा अधिकार है। लेकिन समाज के लिए किए जा रहे वास्तविक कार्यों का मूल्यांकन भी ईमानदारी से होना चाहिए। जिनके पास पहले शक्ति थी, उनसे भी सवाल पूछा जाना चाहिए कि उस शक्ति का कितना लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा? और आज जिनके पास दायित्व है, उन्हें भी इसी कसौटी पर परखा जाना चाहिए। याद रखिए—जनता सब देख रही है! कौन मंच पर बोलता है और कौन पीड़ित की चौखट तक पहुँचता है। कौन समाज के नाम पर अपना पद माँगता है और कौन पद मिलने के बाद समाज की समस्याएँ सुनता है। कौन केवल बड़े नेताओं से संबंध बनाने में व्यस्त है और कौन आम लोगों से अपना संबंध बनाए रखता है। यूँ ही कोई सत्येन्द्र बारी नहीं बन जाता! इसके लिए निरंतर परिश्रम, जनसंपर्क, कठिन परिस्थितियों में लोगों के साथ खड़े होने की इच्छाशक्ति और अपने दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता चाहिए। बुराई कर सकते हो, लेकिन बराबरी करनी है तो काम करके दिखाओ! और अंत में मैं इतना ही कहूँगा— समाज को नेता कहलाने वालों की संख्या नहीं, समाज के लिए काम करने वालों की संख्या बढ़ानी चाहिए। तुलसीराम बारी जैसे पीड़ित परिवारों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए जो भी खड़ा होगा, हम उसके साथ खड़े रहेंगे। क्योंकि हमारा समर्थन केवल किसी व्यक्ति के नाम को नहीं, बल्कि उस सेवा-भाव और कार्यशैली को है, जिसमें गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने आपको अकेला न समझे। पद से पहचान मिल सकती है, लेकिन लोगों के दिलों में जगह निरंतर सेवा से ही बनती है। सत्येन्द्र बारी की कार्यशैली का यही संदेश है। — एक समर्थक, एक प्रत्यक्षदर्शी, समाज की पीड़ा को समझने वाला कार्यकर्ता।
हाथरस • उत्तर प्रदेश • पृष्ठ 1
सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल
हाथरस: बेटी का रिश्ता देखने जा रहे पिता की मौत, बस की टक्कर से तीन घायल
जिला ब्यूरो चीफ दुष्यंत पचौरी, हाथरस सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल हाथरस। सिकंदराराऊ के एटा रोड पर शुक्रवार को मुगलगढ़ी गांव के पास गुरुद्वारे के सामने तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पैंदापुर निवासी 38 वर्षीय वीरेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पहिया वीरेंद्र के सिर के ऊपर से निकल गया। घायलों में उनके चाचा अमर सिंह भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक परिवार की खुशियों का सफर मातम में बदल गया।
हाथरस • उत्तर प्रदेश • पृष्ठ 1
हाथरस: शादी समारोह में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
शादी समारोह में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मुरसान पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
कैमरे पर दुष्यंत पचौरी के साथ, हाथरस। शादी समारोह में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मुरसान पुलिस को मिली बड़ी सफलता। हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के नगला बाबू स्थित कन्हैया गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, समारोह में विवाद के दौरान आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलौज की तथा एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की। गनीमत रही कि पीड़ित बाल-बाल बच गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कपिल, कान्हा नागर और ओमवीर हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस टीम द्वारा की गई। हाथरस पुलिस की कार्रवाई से फायरिंग की घटना में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है।
उत्तर प्रदेश • लखनऊ • पृष्ठ 1
ग्राम पंचूर पहुंचकर डॉ. संजय निषाद ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि
योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए डॉ. निषाद
फोटो विवरण फोटो विवरण उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित ग्राम पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के अंतिम दर्शन कर उन्हें पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। फोटो विवरण इस दौरान डॉ. संजय कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें। ग्राम पंचूर पहुंचकर डॉ. निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भाव प्रकट किया और दिवंगत माताजी को नमन किया। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार निषाद ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
भारतीय क्रिकेट • खेल • पृष्ठ 1
धोनी ने पत्नी साक्षी को दिया खास बर्थडे सरप्राइज! खुद ड्राइव कर पहुंचे झारखंड की खूबसूरत वादियों में
साक्षी के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए माही! पतरातू घाटी में मनाया खास जश्न, तस्वीरें वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी धोनी का 38वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। 19 नवंबर को जन्मदिन के मौके पर माही खुद कार ड्राइव करके साक्षी को झारखंड की खूबसूरत पतरातू घाटी की सैर पर लेकर पहुंचे। साक्षी ने सोशल मीडिया पर इस खास ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें वह हरे रंग के खूबसूरत निट कार्डिगन में नजर आईं, वहीं धोनी भी अपने सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए। दोनों ने पतरातू की पहाड़ियों और पतरातू आइलैंड में यादगार समय बिताया। इस दौरान धोनी को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुट गई और उन्होंने भी फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। साक्षी ने जन्मदिन की खास प्लानिंग के लिए धोनी का आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर खूबसूरत संदेश भी साझा किया। रांची से करीब 40-50 किलोमीटर दूर स्थित पतरातू घाटी अपनी हरियाली, घुमावदार सड़कों और खूबसूरत पहाड़ियों के लिए मशहूर है।
राजस्थान • देश विदेश • पृष्ठ 1
राजस्थान पंचायत चुनाव में मंत्री झाबर सिंह खर्रा को झटका! पत्नी शांति देवी 57 वोटों से हारीं
राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट: मंत्री की पत्नी की हार से सियासी हलचल, राजेंद्र राठौड़ के बेटे जीते!
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के नतीजों में सीकर जिले की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति से बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राजस्थान सरकार में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी खर्रा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। शांति देवी वार्ड संख्या 17 से चुनाव मैदान में थीं और उन्हें 57 वोटों के अंतर से हार मिली। इस चुनाव में मंत्री के बेटे अजय सिंह और दुर्गा सिंह भी मैदान में थे। पंचायत चुनाव में कई दिग्गज नेताओं और राजनीतिक परिवारों के सदस्यों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं, पूर्व भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम राठौड़ ने जीत दर्ज की है। राजस्थान के 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना जारी रही, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिला।
#GoldPrice, #SilverPrice, #GoldSilverCrash, #GoldRateToday, #SilverRateToday, #G • उत्तर प्रदेश • पृष्ठ 1
Gold-Silver Crash: सोना ₹70 हजार और चांदी ₹2.73 लाख तक सस्ती, बाजार में मचा हड़कंप!
सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर की मजबूती और Fed के फैसले का दिखा असर
देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है। शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खुलते ही 5 हजार रुपये से अधिक टूट गया, जबकि चांदी की कीमत में भी करीब 8 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। रिकॉर्ड हाई स्तर से तुलना करें तो सोना करीब 70 हजार रुपये और चांदी लगभग 2.73 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका, महंगाई और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। अब निवेशकों और आम खरीदारों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक पर टिकी है, जिसके फैसले से सोने-चांदी की कीमतों की अगली दिशा तय हो सकती है
गोरखपुर • उत्तर प्रदेश • पृष्ठ 1
गोरखपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संजय निषाद से की मुलाकात
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के आवास पर हुआ स्वागत, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी समेत कई नेता रहे मौजूद
गोरखपुर— मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष— बीजेपी श्री नितिन नवीन जी पहुँचे, मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष— निषाद पार्टी डॉ संजय निषाद जी के आवास पर। डॉ निषाद जी ने मा० नितिन नवीन जी का स्वागत किया। मा० केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी श्री पंकज चौधरी जी भी साथ में मौजूद। डॉ अमित निषाद, विधायक सरवन निषाद, इ० प्रवीण निषाद, रविन्द्र मणि निषाद भी मौजूद। फोटो विवरण गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान डॉ. संजय निषाद ने नितिन नवीन का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. अमित निषाद, विधायक सरवन निषाद, इंजीनियर प्रवीण निषाद और रविंद्र मणि निषाद भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नितिन नवीन के इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा रही। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।