लोकेशन राजस्थान जयपुर रोहित कुमार सिंधी
*आरयूआईडीपी के पांचवें चरण के कार्यों को लेकर बस्सी में संवाद बैठक आयोजित*
*जयपुर (बस्सी) 12 अगस्त।*
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण के अंतर्गत बस्सी शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य हितधारकों के साथ ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कंसल्टेशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए उपस्थित प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। परियोजना के तहत शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वच्छता, जल निकासी, अपशिष्ट प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई।








