कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी बेहतरीन एक्टिंग और मिमिक्री को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्हें कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आमिर खान की मिमिक्री करते हुए देखा गया था. शो में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को चौंका दिया था. ऐसे में अब एक्टर ने फैंस को अपना नया टैलेंट दिखाया गया है. सुनील ना केवल एक्टिंग में ही बल्कि घर के कामकाज में भी परफेक्ट हैं, जिसकी एक छोटी सी झलक उन्होंने दिखाई है.
दरअसल, सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी घर के कामकाज करते हुए एक झलक देखी जा सकती है. एक्टर का ये अंदाज और अवतार फैंस के लिए काफी नया है. उन्होंने अपने इस हिडन टैलेंट से भी फैंस को हैरान कर दिया है कि कैसे कोई इंसान इतना परफेक्ट हो सकता है.
वायरल हो रहे वीडियो में सुनील ग्रोवर को कड़ाके की ठंड में चूल्हे पर रोटियां सेंकते हुए देखा गया है. इसमें वो ब्लैक कलर के कपड़ों में टोपी लगाए नजर आ रहे हैं और छत पर खुले में कड़ाके की ठंड में चूल्हे पर रोटियां सेंक रहे हैं. वो केवल रोटियां ही नहीं सेंकते हैं बल्कि गोल-गोल उसे बनाते हुए भी नजर आ रहे हैं. जबकि हर किसी के लिए गोल-गोल रोटियां बनाना बड़ा ही मुश्किल काम लगता है लेकिन वीडियो में देख पा रहे हैं कि सुनील कितनी आसानी से रोटियां बना रहे हैं और इसे तवे पर सेंक भी रहे हैं.








