बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

*कमासिन में बच्ची की गैर-इरादतन हत्या, महिला आरोपी गिरफ्तार*

*कमासिन में बच्ची की गैर-इरादतन हत्या, महिला आरोपी गिरफ्तार* *बांदा, 14 जुलाई* | थाना कमासिन पुलिस ने बच्ची की गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश…

V
V K Singh

1 मिनट

शेयर करें:
*कमासिन में बच्ची की गैर-इरादतन हत्या, महिला आरोपी गिरफ्तार*

*कमासिन में बच्ची की गैर-इरादतन हत्या, महिला आरोपी गिरफ्तार*

*बांदा, 14 जुलाई* | थाना कमासिन पुलिस ने बच्ची की गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कमासिन पुलिस को सफलता मिली।

घटना 31 मई 2026 की है। थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम खमरखा में आपसी विवाद में एक पक्ष ने बच्ची को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों की तहरीर पर थाना कमासिन में मु0अ0सं0 166/26 धारा 115(2)/352/351(1)/105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित अभियुक्ता रामकली पत्नी रामप्रकाश उर्फ छोट्टन निवासी खमरखा को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दूसरे वांछित आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

*गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 महेंद्र प्रताप सिंह, हे0कां0 रामायण सिंह,,म0का0 संध्या आदि रहे।
____________________

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →