इस गणेश जयंती 22 जनवरी दिन गुरुवार को है. गणेश जयंती को माघ विनायक चतुर्थी भी कहते हैं. पौराणिक कथा के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को प्रथम पूज्य गणेश जी का जन्म हुआ था, इस वजह से इस दिन गणेश जयंती मनाते हैं. गणेश जयंती के अवसर पर लोग व्रत रखकर गणपति बप्पा की पूजा करते हैं. आपको इस साल गणेश जयंती पर गणेश जी की स्थापना करके पूजा करनी है तो आपको गणेश जयंती के पूजा सामग्री लिस्ट देखनी चाहिए. इससे आपका काम आसन हो जाएगा. समय से पूर्व आप इन सामग्री का प्रबंध कर लेंगे, तो आपकी पूजा सफलतापूर्वक संपन्न हो सकती है. आइए जानते हैं गणेश जयंती की पूजा सामग्री के बारे में.
गणेश जयंती पूजा सामग्री लिस्ट
- मिट्टी से बनी हुई गणेश जी की मूर्ति
- लकड़ी की एक चौकी, जिस पर मूर्ति की स्थापना की जाएगी
- लाल और पीले रंग के कपड़े, जिसे चौकी बिछाया जाएगा
- मंडप सजाने के लिए केले के पौधे, रंगीन कागज, पताका, फूल, माला आदि
- पूजा के लिए आसन, और व्रती के लिए नए वस्त्र
- गणेश जी के लिए नए वस्त्र और जनेऊ
- लाल और पीले रंग के फूल, उससे बनी मालाएं
- आशोक, आम और शमी के पत्ते, दूर्वा
- अक्षत्, चंदन, रोली, लाल रंग का सिंदूर, रक्षासूत्र या कलावा
- कलश, मिट्टी के बर्तन, दीपक, गंगाजल, तिल या सरसों का तेल
- पान के पत्ते, सुपारी, लौंग, इलायची, मौसमी फलों में केला, अमरूद, अनार, सेव आदि
- गाय का घी, कपूर, धूप, दीप, बत्ती, नैवेद्य, नारियल
- गणेश जयंती व्रत कथा, गणेश चालीसा, गणेश आरती की एक पुस्तक
- आरती के लिए थाली, शंख, घंटी
- भोग लगाने के लिए मोदक, मोतीचूर के लड्डू, पंचमेवा
- पंचांमृत बनाने के लिए दही, घी, शहद, दूध और शक्कर
- घर पर बना हुआ खीर, पूरी, हलवा
हवन सामग्री लिस्ट
- लोहे का एक हवन कुंड
- गाय का घी, अक्षत्, काले तिल, जौ
- सूखी लकड़ियां, जिसमें आम, आंवला, नीम, पीपल, चंदन, बेल, पलाश, मुलैठी, अश्वगंधा आदि शामिल हों.
- गोबर की उप्पलें, कपूर, गुग्गल, लोबान
- धूप, दीप, अगरबत्ती, रोली
- 5 प्रकार के मौसमी फल, पान के पत्ते, सुपारी,
- 2 पैकेट हवन सामग्री, हवन पुस्तिका
-
गणेश जयंती मुहूर्त
गणेश जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11:29 बजे से लेकर दोपहर 1:37 बजे तक है. इस समय में आपको गणेश जी की स्थापना करके पूजा करनी चाहिए.








