सुल्तानपुर। अमेठी के गुंगवांछ हत्याकांड में मंगलवार को एडीजे षष्ठम श्याम मोहन जायसवाल की अदालत में अभियोजन साक्ष्य के लिए तारीख नियत रही,फिलहाल मामले में अभियोजन गवाह हाजिर नहीं हुए। मामले में अदालत ने साक्षी वर्तमान थाना प्रभारी परशुराम ओझा को समन जारी करते हुए 24 जून के लिए तलब किया है। अमेठी जिले के स्थानीय कोतवाली के गुंगवांछ गांव में 15 मार्च 2022 को संकटा प्रसाद यादव,उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, पूर्व प्रधान अमरेश यादव व उनकी पत्नी नइका देवी की हत्या कर दी गई थी। अपर सत्र न्यायाधीश षष्ठम की अदालत में साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। विगत पेशी पर अदालत ने गवाह से जिरह नहीं करने की वजह से आरोपियो का अवसर समाप्त कर दिया था।