बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

जनता की आवाज़ सीधे एसपी तक: अशोक कुमार मीणा ने सुनीं फरियादें, अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश

*जनता की आवाज़ सीधे एसपी तक: अशोक कुमार मीणा ने सुनीं फरियादें, अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश* हरदोई, 24 जुलाई 2026। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में…

V
V K Singh

1 मिनट

शेयर करें:
जनता की आवाज़ सीधे एसपी तक: अशोक कुमार मीणा ने सुनीं फरियादें, अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश

*जनता की आवाज़ सीधे एसपी तक: अशोक कुमार मीणा ने सुनीं फरियादें, अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश*

हरदोई, 24 जुलाई 2026।

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान दूर-दराज़ से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और प्रत्येक प्रकरण पर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने स्पष्ट कहा कि आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाए, पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक मामले का निस्तारण तय समयसीमा के भीतर किया जाए।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि किसी भी शिकायत में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और पीड़ितों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में आए फरियादियों को उनकी शिकायतों के समाधान का भरोसा दिलाते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पहल से पुलिस प्रशासन की जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशील कार्यशैली एक बार फिर देखने को मिली।

*रिपोर्ट-जगतपाल सिंह पत्रकार*
*शाहाबाद (हरदोई)*

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →