*एसडीएम के तहसील में औचक निरीक्षण से दलालों में मचा हड़कंप*
मोनू शर्मा जिला संवाददाता
माधौगढ़ (जालौन)तहसील में औचक निरीक्षण से दलालों में मचा हड़कंप एस डी एम विनय कुमार मौर्य ने माधोगढ़ तहसील में औचक निरीक्षण कर आये हुए व्यक्तियों से उनके काम के बारे में जानकारी ली। उपजिलाधिकारी द्वारा आए हुए प्रार्थियों से काम के बाबत पूछताछ की । उपजिलाधिकारी द्वारा तहसील के विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया गया। संग्रह कार्यालय में आर सी यू रजिस्टर अद्यतन न पाए जाने पर पटल प्रभारी को स्पष्टीकरण जारी किये जाने के निर्देश प्रेषित किए। उपजिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील में आए प्रार्थियों के काम का सामयिक और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जा रही है। उपजिलाधिकारी माधौगढ़ द्वारा सभी से अपील की गई है कि किसी प्रकार से दलालों आदि के बहकावे में न आएं । किसी कार्य के बारे में जानकारी हेतु कार्यालय समय एवं जनता दर्शन के समय संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी से संपर्क कर अपना कार्य कराएं। किसी प्रकार के अनुचित व्यवहार, लेन देन और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सभी संलिप्तों पर कठोर-कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार माधोगढ़ भुवनेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।








