*माधौगढ़ कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक बने विनोद कुमार मिश्रा, संभाला कार्यभार**
————————————————-
माधौगढ़ (जालौन) जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत, नव-नियुक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने सोमवार को विधि-विधान से माधौगढ़ कोतवाली का पदभार ग्रहण कर लिया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद कोतवाली परिसर में पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों से बातचीत करते हुए नवागत प्रभारी निरीक्षक ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि गरीबों और पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने दो टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अमन-चैन कायम रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा:कोतवाली में आने वाले हर एक फरियादी, विशेषकर गरीब, असहाय और पीड़ित व्यक्ति की बात को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। त्वरित न्याय दिलाना और उनकी हर संभव मदद करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।अपराधियों को सख्त चेतावनी क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अपराधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।अवैध गतिविधियों पर रोक क्षेत्र में होने वाले किसी भी तरह के अवैध कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना बेहद जरूरी है। यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कोतवाली के अन्य पुलिस कर्मियों और उप-निरीक्षकों ने नए प्रभारी निरीक्षक का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी है।
=========================
फोटो-प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा
========================
जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत, नव-नियुक्त प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने सोमवार को विधि-विधान से माधौगढ़ कोतवाली का पदभार ग्रहण कर लिया
*माधौगढ़ कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक बने विनोद कुमार मिश्रा, संभाला कार्यभार** ––––––––––––––––- माधौगढ़ (जालौन) जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत,…
V
V K Singh
1 मिनट








