*जालौन में चोरों ने दी 15 अगस्त की सलामी, कई जगह चोरी*
जालौन। स्वतंत्रता दिवस के दिन जहां पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं जालौन नगर में चोरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
नगर के मोहल्ला तोपखाना में तीन स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं तहसील गेट के बगल में मोती मस्जिद के पास खड़ी आयशर गाड़ी से चोर चाबी और रुपये निकाल ले गए।
एक ही दिन में कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं से नगरवासियों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से घटनाओं की जांच कर चोरों का जल्द खुलासा करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मोहल्ला तोपखाना में लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। अब देखना होगा कि पुलिस इन वारदातों का खुलासा कब तक करती है।








