*नन्ही बाल कलाकार आशवी धीमान को ब्राजील के फिलिस्तीनी संस्कृति कला और विज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित।*

तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नन्ही बाल कलाकार ।
*नन्ही बाल कलाकार आशवी धीमान को ब्राजील के फिलिस्तीनी संस्कृति कला और विज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित।* तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नन्ही बाल कलाकार । पंचरुखी /कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश। इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कल्चर आर्ट एंड साइंस ने हिमाचल…
1 मिनट

*नन्ही बाल कलाकार आशवी धीमान को ब्राजील के फिलिस्तीनी संस्कृति कला और विज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित।*

तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नन्ही बाल कलाकार ।
पंचरुखी /कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश।
इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कल्चर आर्ट एंड साइंस ने हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा की आशवी धीमान को अपने हिमाचल की संस्कृति को प्रचार प्रसार के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान देकर सम्मानित किया। अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने और उसे आगे ले जाने के लिए आशवी धीमान को इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी आफ कल्चर आर्ट एंड साइंस द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिशिएसन प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद आशवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है उन्होंने इस उपलब्धि को देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी आफ कल्चर आर्ट एंड साइंस का हृदय से धन्यवाद किया और आशवी ने यह मान सम्मान अपने गुरुओं, माता-पिता और सभी हिमाचल वासियों को समर्पित किया। आशवी धीमान ने विशेष रूप से डायरेक्टर जनरल ब्राज़ील एंबेसडर मार्शल मेंडेस ज्वाला एवं प्रेसिडेंट (फिलिस्तीन) फिलिस्तीनी संस्कृति कला और विज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय का धन्यवाद आभार प्रकट किया जो इतना बड़ा मान सम्मान दिया। बता दें कि आशवी धीमान ने अपने नाम 220 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम कर लिए हैं। आशवी ने बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा लिए हैं।
लोकतंत्र लाइव टीवी के लिए कांगड़ा से स्नेहा भाटिया की रिपोर्ट।