रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में, भारत में प्रदूषण के मामले में थोड़ी कमी आई है. लेकिन दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहर भारत, पाकिस्तान और चीन में ही हैं. बड़ी बात यह है कि इनमें से 4 सबसे प्रदूषित शहरों में से 3 भारत के हैं.”

प्रदूषित शहरों के मामले में दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे भारत की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. दुनिया के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में से 3 शहर भारत के हैं, और टॉप 50 में से 29 शहर अकेले भारत के रहे. अब कल मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 2025 में दिल्ली दुनिया का चौथा सबसे प्रदूषित शहर और सबसे प्रदूषित राजधानी रही. हालांकि भारत सबसे प्रदूषित देशों के मामले में टॉप 5 देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है.
दिल्ली का सालाना औसत फाइन पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5) का स्तर 99.6µg/m³ दर्ज किया गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से तय सुरक्षित सीमा से करीब 20 गुना अधिक है. स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir की ओर से जारी सालाना ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025’ (World Air Quality Report 2025) के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का लोनी शहर 112.5µg/m³ के सालाना औसत PM2.5 स्तर के साथ दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा. लोनी के बाद चीन का होटन (109.6µg/m³) और मेघालय का बिरनीहाट (101.6µg/m³) शहर का नंबर है.







