उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार अब होगी और तेज… 29 अप्रैल को इतिहास रचने जा रहा है देश का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर इवेंट… नरेंद्र मोदी करेंगे 36,000 करोड़ की लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण…
मेरठ से प्रयागराज तक करीब 594 किलोमीटर लंबा ये मेगा एक्सप्रेसवे न सिर्फ दूरी घटाएगा, बल्कि यूपी की अर्थव्यवस्था को देगा नई उड़ान… 12 जिलों को जोड़ने वाला ये कॉरिडोर बनेगा विकास का सुपरफास्ट हाईवे… सफर जो पहले घंटों में थकाता था, अब 6 से 8 घंटे में होगा पूरा…
इसी ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को परखने खुद मैदान में उतरे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ… हरदोई के मल्लावां पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण… अधिकारियों को साफ संदेश—व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं होगी… सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक, पार्किंग से लेकर मेडिकल और पेयजल तक हर इंतजाम हो चाक-चौबंद…







