बुधवार, 30 सितंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को मिली रफ्तार, पीआरवी वाहन रवाना

माननीय जनपद न्यायाधीश लखनऊ श्री मलखान सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पी०आर०वी० वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के…

V
V K Singh

1 मिनट

शेयर करें:
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार को मिली रफ्तार, पीआरवी वाहन रवाना

माननीय जनपद न्यायाधीश लखनऊ श्री मलखान सिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु पी०आर०वी० वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय लखनऊ, कलेक्ट्रेट एवं जनपद के समस्त तहसीलों में किया जायेगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 का आम जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार कराने हेतु आज दिनांक 07.05.2026 को प्रातः 10 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री मलखान सिंह द्वारा न्यायालय प्रांगण से पी०आर०वी० वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। पी०आर०वी० वाहन लखनऊ के समस्त तहसीलों, ब्लॉकों, दूर दराज के इलाकों में जाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 का प्रचार प्रसार करेगी।

उक्त कार्यक्रम में श्री प्रकाश तिवारी, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज, श्री कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, किरन यादव, पुलिस उपायुक्त/नोडल अधिकारी एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयं सेवक, पैनल अधिवक्ता, डिफेन्स काउन्सिल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →