मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी के बाद उनकी लव स्टोरी से जुड़े कई पुराने किस्से एक बार फिर चर्चा में हैं। इसी बीच सलमान खान का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में इशारा किया था कि उन्हें सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते की पूरी भनक थी।
एक पुराने कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने दोनों की बढ़ती नजदीकियों पर चुटकी लेते हुए कहा था, “मुझे सब दिख रहा है।” उनके इस बयान को उस समय हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर लिया गया था, लेकिन बाद में जब सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और शादी कर ली, तो फैंस ने सलमान की बात को सही साबित बताया।
गौरतलब है कि जहीर इकबाल ने बॉलीवुड में सलमान खान के बैनर के तहत डेब्यू किया था और वह लंबे समय से सलमान के करीबी माने जाते हैं। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से की थी। ऐसे में सलमान दोनों के काफी करीब रहे हैं और उनके रिश्ते की जानकारी उन्हें पहले से होने की चर्चा लंबे समय से होती रही है।








