नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार और वायदा बाजार दोनों में सोने के भाव दबाव में रहे। शुक्रवार सुबह 10 ग्राम सोने की कीमत में करीब ₹1,100 तक की गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी की कीमतों में भी कमजोरी दर्ज की गई।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ब्याज दरों को लेकर बढ़ी आशंकाओं का असर सोने पर पड़ा है। इसके चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोने के दाम फिसल गए।
आज कितनी है 10 ग्राम सोने की कीमत?
ताजा बाजार आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,42,800 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब ₹1,36,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। शहर, ज्वेलर और मेकिंग चार्ज के अनुसार कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।








