*विधायक राकेश प्रताप सिंह के मुकदमे में टली सुनवाई*
——————————
सुल्तानपुर। बीजेपी की तत्कालीन नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी के पति पर हमले के आरोप से जुड़े मामले में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सहित व अन्य आरोपियो के खिलाफ चल रहे मामले में सोमवार को सुनवाई की तारीख नियत रही। फिलहाल मामले में कोई कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी है। मामले में याची प्रशांत सिंह व अन्य की याचिका पर हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक केस की कार्यवाही पर रोक लगा रखी है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख नियत की गई है।
अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ भाजपा से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई साल 2023 को हुए हमले के आरोप से जुड़े मामले में कोतवाली गौरीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी विधायक सहित अन्य आरोपी लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। ट्रायल कोर्ट से जारी कार्यवाही से राहत पाने के लिए आरोपियो ने हाईकोर्ट में याचिका पेश किया था,जिन्हें अगले आदेश तक हाईकोर्ट से राहत मिली है।