मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित शो ‘सैराब’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, शो में ईशान का किरदार निभा रहे रोहित चंदेल जल्द ही शो को अलविदा कह सकते हैं। उनकी जगह अब अभिनेता आशय मिश्रा की एंट्री होने की चर्चा तेज हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स शो की कहानी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में हैं। इसी के चलते नए ट्रैक के लिए आशय मिश्रा का नाम सामने आया है। हालांकि, अभी तक न तो शो के निर्माताओं और न ही दोनों कलाकारों की ओर से इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि की गई है।
अगर आशय मिश्रा शो में शामिल होते हैं, तो दर्शकों को ईशान के किरदार में नया चेहरा देखने को मिलेगा। इससे कहानी में कई नए मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है। कुछ दर्शक रोहित चंदेल को शो में बनाए रखने की मांग कर रहे हैं, जबकि कई लोग आशय मिश्रा की संभावित एंट्री को लेकर उत्साहित हैं।








