समय हमेशा बदलता रहता है… ये कहावत तो कभी न कभी आपने सुनी ही होगी. लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि ऐसा क्यों कहा जाता है? यदि नहीं, तो आपको बता दें कि कुंडली में ग्रहों की खराब स्थिति के कारण व्यक्ति के जीवन में परेशानियां उत्पन्न होती हैं. साथ ही वो किसी बुरी संगत में फंस जाता है. हालांकि, नियमित रूप से कुछ उपायों को करके व कुछ बातों पर ध्यान देकर ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है. इसके अलावा राशिफल के जरिए पहले ही पता चल सकता है कि आपको कब किन चीजों को लेकर सतर्क रहना होगा.
आज 16 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि साल 2026 में मेष से लेकर मीन राशि वालों को कब किन चीजों को लेकर सावधान रहना होगा. साथ ही आपको राशि अनुसार अपने जीवन को सुखमय बनाने के उपायों के बारे में पता चलेगा.
2026 में कारोबार में जोखिम उठाने से बचें. खासकर, 17 मई तक न तो कोई बड़ा फैसला लें और न ही निवेश करें. साथ ही जल्दबाजी में गाड़ी या संपत्ति खरीदने का फैसला न करें. 9 अक्टूबर के बाद आपकी परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं, इसलिए सावधान रहें.








