सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

6 अक्टूबर का पंचांग: इंदिरा एकादशी का व्रत आज, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

6 अक्टूबर 2026 को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। लखनऊ के पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि रात 12:35 बजे तक रहेगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:30 से 12:17 बजे तक और राहुकाल दोपहर 2:50 से 4:19 बजे तक रहेगा।

P
Pawan Kumar

1 मिनट लखनऊ

शेयर करें:
6 अक्टूबर का पंचांग: इंदिरा एकादशी का व्रत आज, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त
6 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है।

6 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। मंगलवार को **इंदिरा एकादशी का व्रत** रखा जाएगा। पितृपक्ष में पड़ने वाली इस एकादशी का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। इसी दिन एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध भी किया जाएगा।

एकादशी तिथि मंगलवार रात 12:35 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी। वहीं साध्य योग बुधवार सुबह 5 बजे तक रहेगा, जबकि अश्लेषा नक्षत्र मंगलवार रात 10:18 बजे तक रहेगा।

 6 अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त

कुतुप मुहूर्त :सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक
रौहिण मुहूर्त : दोपहर 12:36 बजे से 1:24 बजे तक
अपराह्न काल : दोपहर 1:24 बजे से 3:48 बजे तक

अलग-अलग शहरों में राहुकाल

दिल्ली: दोपहर 3:05 से शाम 4:33 बजे तक
मुंबई: दोपहर 3:25 से शाम 4:54 बजे तक
चंडीगढ़: दोपहर 3:07 से शाम 4:34 बजे तक
लखनऊ: दोपहर 2:51 से शाम 4:19 बजे तक
भोपाल: दोपहर 3:05 से शाम 4:34 बजे तक
कोलकाता: दोपहर 2:22 से दोपहर 3:51 बजे तक
अहमदाबाद: दोपहर 3:25 से शाम 4:53 बजे तक
चेन्नई: दोपहर 2:56 से शाम 4:26 बजे तक

 सूर्योदय और सूर्यास्त

6 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6:16 बजे और सूर्यास्त शाम 6:01 बजे होगा।

 इंदिरा एकादशी का धार्मिक महत्व

आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृपक्ष में पड़ने के कारण इस एकादशी का महत्व और बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत रखकर उसका पुण्य पूर्वजों को समर्पित करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 पंचांग और मुहूर्त शहर के अनुसार थोड़ा अलग हो सकते हैं। धार्मिक मान्यताएं आस्था पर आधारित हैं।

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →