समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार, 8 अक्टूबर को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शाम करीब 4 बजे पूर्व मंत्री पवन पांडेय के कृष्णापुर स्थित आवास पहुंचेंगे, जहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होंगे।
राम मंदिर दर्शन कार्यक्रम में नहीं
अखिलेश यादव के निर्धारित कार्यक्रम में राम मंदिर दर्शन शामिल नहीं है। इसको लेकर चर्चा तेज है। बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी और कुछ संतों ने अखिलेश यादव से रामलला के दर्शन करने की अपील की है।
2027 से पहले बढ़ी सियासी हलचल
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या एक बार फिर राजनीति के केंद्र में है। फैजाबाद (अयोध्या) लोकसभा सीट 2024 में सपा के अवधेश प्रसाद ने जीती थी, इसलिए सपा के लिए अयोध्या का खास महत्व है। अखिलेश के दौरे को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और स्वागत की तैयारियां की गई हैं।



