सोमवार, 23 नवंबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

बहुजन क्रांति पार्टी ने किया चौथे मोर्चे का ऐलान, आगामी विधानसभा चुनाव में निभाएगा अहम भूमिका

बहुजन क्रांति पार्टी (मार्क्सवाद-अंबेडकरवाद) ने लखनऊ में चौथे मोर्चे के गठन की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष केशव चन्द्र पाण्डेय को पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया, 30 से अधिक दलों से बातचीत जारी।

ल

• संपादकीय डेस्क

2 मिनट लखनऊ

शेयर करें:
बहुजन क्रांति पार्टी ने किया चौथे मोर्चे का ऐलान, आगामी विधानसभा चुनाव में निभाएगा अहम भूमिका
लोकतंत्र लाइव टीवी
बहुजन क्रांति पार्टी (मार्क्सवाद-अंबेडकरवाद)

लखनऊ। बहुजन क्रांति पार्टी (मार्क्सवाद-अंबेडकरवाद) ने रविवार को लखनऊ में प्रदेश की राजनीति में नए चौथे मोर्चे के गठन की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव चन्द्र पाण्डेय ने चौथे मोर्चे का ऐलान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यह मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण स्थापित करेगा।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से सक्रिय बहुजन क्रांति पार्टी द्वारा प्रस्तावित इस चौथे मोर्चे में प्रदेश के प्रभावशाली राजनीतिक दलों के साथ पंजीकृत एवं गैर मान्यता प्राप्त दलों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 से अधिक राजनीतिक दलों के साथ बातचीत चल रही है। समान विचारधारा वाले अन्य दलों को भी मोर्चे में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

86 आरक्षित सीटों पर काम का दावा

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह का पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन क्रांति पार्टी दलित, शोषित और सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए समर्पित है। पार्टी समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अपनी नीतियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से कार्य कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा की 86 आरक्षित सीटों पर लगातार काम कर रही है, जिसके परिणाम चौंकाने वाले होंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केशव चन्द्र पाण्डेय को पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा (CM Face) घोषित किए जाने की जानकारी दी।

"मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहे देश"

प्रदेश अध्यक्ष केशव चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सर्वसमाज के उत्थान और जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी और प्रदेश में राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सत्ता के दुरुपयोग से अब काम नहीं चलने वाला है। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यकाल को लेकर भी राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि देश को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह ने श्रीकांत मधुकर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

— लखनऊ से संवाददाता राजकिशोर बारी की रिपोर्ट

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →