अयोध्या। प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अशोक सिंघल फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अंग एवं सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के श्री सत्येंद्र बारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्रीराम मंदिर के निर्माण में नींव से शिखर तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और पूजनीय संतों के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा, सामाजिक सहभागिता और मानव कल्याण का संदेश दिया गया।

ग्राउंड रिपोर्ट
दिव्यांगजनों की सेवा सबसे बड़ा धर्म: सत्येंद्र बारी
मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र बारी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए परम सौभाग्य और गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है। दिव्यांगजनों की सहायता करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता और ईश्वर की सच्ची सेवा है।”
श्री सत्येंद्र बारी ने अशोक सिंघल फाउंडेशन के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं को जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।






