अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में चल रहे कई निर्माण कार्यों की रफ्तार भुगतान अटकने से धीमी पड़ गई है। कार्यदायी संस्थाओं के बिलों का भुगतान लंबित होने से परिसर की कई परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। राम मंदिर भवन निर्माण समिति की शुक्रवार को हुई ऑनलाइन बैठक में यह मुद्दा उठा।
कौन-कौन से काम प्रभावित
- रामकथा संग्रहालय
- ऑडिटोरियम
- अतिथि गृह
- मध्वाचार्य द्वार (गेट नंबर तीन)
नई समयसीमा
मध्वाचार्य द्वार का निर्माण पहले नवंबर 2026 तक पूरा होना था, लेकिन अब इसे जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में निर्माण समिति ने सभी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया।
भुगतान का गतिरोध दूर करने के निर्देश
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने भुगतान से जुड़ा गतिरोध जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ समय में ट्रस्ट की भुगतान व्यवस्था में बदलाव हुए हैं और भुगतान से पहले पुराने बिलों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, जिससे प्रक्रिया लंबी हुई है।



