अयोध्या में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ गए और नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शन में पूर्व विधायक रुश्दी मियां, जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव भी शामिल रहे।
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप
सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने या उनके इस्तीफे की मांग की।
राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि:



