पूर्व भारतीय कप्तान Sourav Ganguly की बायोपिक “Dada: The Sourav Ganguly Story” का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता Rajkummar Rao सौरव गांगुली का किरदार निभाते नजर आएंगे। पोस्टर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की लोकप्रियता के साथ-साथ उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। फिल्म 14 मई 2027 को रिलीज होने वाली है।
अगर नेटवर्थ की बात करें तो राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत बेहद साधारण तरीके से की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित कुल संपत्ति करीब 81 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं और विज्ञापनों से भी अच्छी आय अर्जित करते हैं।
वहीं दूसरी ओर सौरव गांगुली की संपत्ति राजकुमार राव से कई गुना अधिक बताई जाती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांगुली की अनुमानित नेटवर्थ करीब 700 करोड़ रुपये है। उनकी आय के प्रमुख स्रोतों में क्रिकेट करियर, बीसीसीआई से जुड़े पद, कमेंट्री, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस निवेश और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां शामिल हैं।








