गोंडा। टाउन हॉल गोंडा में 14 नवंबर को यूथिंक इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से तैयार शोध रिपोर्ट "ग्रामीण बालिकाओं के शैक्षणिक एवं करियर यात्रा में आने वाली चुनौतियों का अध्ययन" का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सहित जिले के प्रमुख शिक्षक एवं शिक्षाविद शामिल हुए।
क्या है शोध में
संस्था के संस्थापक पुष्कर पांडे ने बताया कि शोध में ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा, आर्थिक स्थिति, सामाजिक मान्यताओं, सुरक्षा और करियर मार्ग से जुड़ी चुनौतियों का अध्ययन किया गया है। उन्होंने बताया कि अध्ययन के निष्कर्ष शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाए जाएंगे।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
कार्यक्रम में व्यवस्थापक और स्वयंसेवक के रूप में कई युवा मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। संस्था ने शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आगे भी काम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।


