**गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जहां हैं खुश रहें**
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रही है। इसी बीच गोविंदा का नाम उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़े जाने की अटकलें भी सामने आती रही हैं। हाल ही में गोविंदा और कोमल रानी ने लालबागचा राजा के दर्शन किए थे, जबकि सुनीता आहूजा ने भी उसी दिन अलग से बप्पा के दर्शन किए। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं।
अब सुनीता आहूजा ने गोविंदा और कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में सुनीता ने कहा कि वह न तो गोविंदा के बारे में और न ही उनकी को-स्टार के बारे में कुछ कहना चाहती हैं। उन्होंने कहा, **“मैं देख रही हूं कि वह खुश है। गॉड ब्लेस हिम। जैसे उसको जिंदगी जीना है, वो जीएगा।”** सुनीता ने आगे कहा कि वह इन अटकलों पर ध्यान नहीं देना चाहतीं और अपनी जिंदगी पर फोकस करना चाहती हैं।



