नई दिल्ली में मा0 गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के आवास पर निषाद पार्टी के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मा0 गृहमंत्री जी हमारे अभिभावक हैं और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हमारे लिए सदैव महत्वपूर्ण है।

भेंट के दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और मांगों से संबंधित पत्र भी सौंपा गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निषाद पार्टी के भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने तथा जीत की रणनीति एवं समीकरणों पर भी सकारात्मक वार्ता हुई।
मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद जी ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जब भी दो नेता मिलते हैं, तो राजनीतिक विषयों पर चर्चा होना स्वाभाविक है।

इस दौरान मा0 राष्ट्रीय संयोजक, निषाद पार्टी एवं पूर्व सांसद श्री प्रवीण निषाद जी तथा मा0 विधायक श्री सरवन निषाद जी भी उपस्थित रहे।