Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव फुल्डेरा निवासी सचिन नामक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद से युवती और आरोपी दोनों ही लापता हैं।
19 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे युवती अचानक घर से गायब हो गई। परिवार ने आसपास के इलाकों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
18 नवंबर से सचिन भी है लापता
परिजनों का कहना है कि आरोपित सचिन अपनी बहन के साथ गाजियाबाद में रहता है। जब परिवार ने उसकी बहन से संपर्क किया, तो उसने बताया कि 18 नवंबर से सचिन भी घर से गायब है। इससे परिवार का शक और गहरा हो गया कि युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। युवती के भाई ने इस संबंध में थाना देहात पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।









