हाथरस। थाना कोतवाली मुरसान में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
मौके पर पहुंचकर करें समाधान: डीएम
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि खुद मौके पर पहुंचकर समस्याओं की वास्तविक स्थिति देखें। राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में दोनों विभागों की संयुक्त टीम समन्वय बनाकर समाधान करे। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण
समाधान दिवस में राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं आईं। अधिकारियों के अनुसार तीन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों के लिए टीमें भेजी जा रही हैं।


