निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश ने जनपद लखनऊ में मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट के वाहनों के संचालन तथा कॉल सेंटर के संचालन का उत्तरदायित्व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ को सौंपा गया है। एम0वी0यू0 पर तैनात पशु चिकित्सक, मल्टी टास्किंग पर्सनल एवं चालक सह सहायक कुल तीन सदस्य पूर्व की भांति अपना कार्य करते रहेंगे। लाभार्थियों का पूर्ण विवरण नियमित रूप से रिकॉर्ड किया जाएगा तथा मासिक प्रगति प्रतिवेदन प्रत्येक माह की 5 तारीख तक उपलब्ध कराया जाएगा। एम0वी0यू0 वाहनों के पार्किंग स्टेशन भी यथावत बनाए रखे जाएंगे।

उक्त कार्यों के सुचारू संचालन हेतु डाॅ. हेमेन्द्र सिंह सोलंकी, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) मोबाइल नंबर 8376003993, श्री धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्यालय मोबाइल नंबर 9450195814, श्री पियूष कुमार, मास्टर फ्लेयर मोबाइल नंबर 9415184493, श्री संजीव कुमार, अपर सांख्यकीय अधिकारी मुख्यालय मोबाइल नंबर 9415755696 तथा श्री अमित सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्यालय मोबाइल नंबर 8765829340 को नामित किया गया है।