लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर लखनऊ कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी विशाख जी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रदीप कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।




