कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ
प्रेस विज्ञप्ति 14.11.2026
एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु दिनांक 21 नवंबर, 2026 विशेष लोक अदालत का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) के निर्देशानुसार, संपूर्ण उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में एन0आई0एक्ट, 1881 की धारा 138 (चेक बाउंस) से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु 'विशेष लोक अदालत' का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के सचिव श्री कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा बताया गया कि माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री मलखान सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय लखनऊ में एन0आई0एक्ट, 1881 की धारा 138 से सम्बन्धित लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु दिनांक 21.11.2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
जनसामान्य और वादकारियों से अपील की जाती है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अपने चेक बाउंस से संबंधित लंबित वादों का निस्तारण कराएं।
लखनऊ में 21 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस के लंबित मामलों का होगा निस्तारण
चेक बाउंस केस वालों के लिए बड़ी खबर! 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत, सुलह-समझौते से मिलेगा समाधान
Deepika • Sr. Video Editor, Lucknow
1 मिनट लखनऊ



