मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र लाइव टीवी लोगो
ब्रेकिंग

लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया माल्यार्पण

लखनऊ में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Pawan Kumar

• रिपोर्टर व न्यूज़ संपादक

1 मिनट lucknow

शेयर करें:
लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया माल्यार्पण

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन, आदर्शों और मर्यादाओं को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी रचनाओं में मानवता, धर्म, सत्य, कर्तव्य और आदर्श जीवन के महत्वपूर्ण संदेश समाहित हैं। जयंती समारोह के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन, विचारों और उनके साहित्यिक योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल वाल्मीकि ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आज के समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने उनके आदर्शों को अपनाने और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल वाल्मीकि की बाइट भी ली गई। कार्यक्रम में पृथ्वीराज चौहान, समाजसेवी संतोष कुमार वाल्मीकि, दिनेश चंद्र, राजेंद्र वाल्मीकि सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के इस आयोजन में उनके योगदान को स्मरण करते हुए सामाजिक और नैतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

संवाददाता: राजकिशोर बारी

शेयर करें:

ये भी पढ़ें

और देखें →