मैनपुरी। जिले के युवा धावक अब प्रदेश स्तर पर अपना दम दिखाएंगे। 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मैनपुरी के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चैंपियनशिप 4 से 6 अक्टूबर तक लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी।
नेहरू स्टेडियम में हुआ ट्रायल
जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से बुधवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चयन ट्रायल हुआ। इसमें 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग आयु वर्ग में 10 खिलाड़ी चुने गए। ट्रायल खेलो इंडिया के कोच सुरेंद्र यादव की देखरेख में हुआ।
ये खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
- अंडर-14: प्रिंस और दीपेश
- अंडर-16: अभि, प्रियम और अत्रेय
- अंडर-18: आर्यन, आदित्य और हिमांशु
- अंडर-20: उदय प्रताप और विवेक चौहान
3 अक्टूबर को होंगे रवाना
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 3 अक्टूबर को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।




